JanjgirChampa Accident : NH-49 में ट्रेलर और कंटेनर के बीच भीषण हादसा, केबिन में फंस गया था ट्रेलर का ड्राइवर, घायल दोनों ड्राइवर को भेजा गया अस्पताल…

जांजगीर चाम्पा. सारागांव के NH-49 में ट्रेलर और कंटेनर के बीच भीषण हादसा हो गया. हादसे में ट्रेलर का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया था और लोगों के साथ पुलिस टीम द्वारा उसे निकालने की कोशिश की गई, फिर JCB की मदद से बाहर निकाल लिया गया. इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुटी गई थी, लेकिन हादसे के बाद आवागमन जारी था. घायल दोनों ड्राइवर को चाम्पा अस्पताल भेजा गया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

जानकारी के अनुसार, कंटेनर वाहन बाराद्वार की ओर से सारागांव की ओर आ रहा था, वहीं ट्रेलर वाहन सारागांव की ओर से बाराद्वार की ओर जा रहा था. इसी दौरान सारागांव के NH-49 पर कंटेनर वाहन के ड्राइवर को झपकी आ गई और विपरीत दिशा में जाकर ट्रेलर को ठोकर मार दी. इससे ट्रेलर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में ड्राइवर फंस गया था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया और आधे घण्टे बाद फंसे ड्राइवर को JCB की मदद से निकाल लिया गया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Breaking : देवरी पिकनिक स्पॉट में लगातार हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला, पिकनिक स्पॉट को बंद किया गया, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी, 2 दिन पहले 3 छात्रों की मौत हुई थी, प्रशासन ने बेरिकेड लगाकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया...

Related posts:

error: Content is protected !!