CG News : बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2026, शासकीय आदिवासी आश्रम मसानियाखुर्द सक्ती के प्रधानपाठक शैलकुमार पांडेय हुए सम्मानित

रायपुर. शिक्षा सागर फाउंडेशन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह चंपारण, छत्तीसगढ़ मे संपन्न।
तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा,पंजाब, गुजरात,राजस्थान,नागालैंड,असम,आंध्रप्रदेश,
मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र, के साथ छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट विभिन्न विधाओ के हुनर रखने वाले शिक्षक हुए सम्मानित। आश्रम के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय, छत्तीसगढ़ हुए सम्मानित पर्यावरण् संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त विद्यालय एवम कम लागत से निर्मित सहायक शिक्षण समाग्री के निर्माण व नवाचारी पद्धति के लिए सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की इनके आश्रम 2007 से प्रेरणा बनी है जो आज तक उन्हे बनाये रखे है। वर्तमान शाला को शून्य से आज प्रेरणा दायक बना कर जिला राज्य, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर मे बच्चों के कार्यो को रखा आज इनके आश्रम के सभी बच्चे एवम स्टॉफ सम्मानित हो चुके है।
4 जून** सम्मानित शिक्षको के लिए यादगार और गौरवशाली दिनों का एक मिशाल बन गया। शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा चम्पारण, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित भव्य समारोह में 18 राज्य के उत्कृष्ट शिक्षको का महाकुंभ मे सभी शिक्षको को “बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2026” से नवाजा गया ।
इस गरिमामयी सम्मान के लिए शिक्षा सागर फाउंडेशन के आदरणीय फाउंडर श्री शैलेश प्रजापति , आदरणीय श्रीमती गायत्री मिश्रा, नन्दी बहुगुणा और बिहार के नेशनल मोटीवेटर आदरणीय प्रेम सखी,मंच के सभी कर्मठ संयोजकों एवं सदस्यों विशेष सहयोग रहा।
यह पुरस्कार बच्चो के उज्जवल भविष्य के प्रति शिक्षको की जिम्मेदारी को और मजबूत करेगा जिस तरह भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को नई दिशा दी, ठीक उसी तरह शिक्षक भी अपने विद्यालय के बच्चों के भीतर छिपे साहस, संस्कारों और प्रतिभा को जगाने का निरंतर प्रयास करेंगे ।यह सम्मान शिक्षको को अपने विद्यालय मे बच्चों के लिए और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा जागृत करेगा।
इनकी इस उपलब्धि पर बी आर सी, बी ई ओ, डी ई ओ सक्ति, साई दिनेश तमिलनाडु, धनजय रावल अहमदाबाद, श्रीमती मीता मुखर्जी बिलासपुर, श्रीमती रेना जमील (कलेक्टर सुरजपुर),सुमित शर्मा के साथ सभी शिक्षक एवम अपनो ने बधाई प्रेषित की है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Death : करंट से युवक की मौत, बिर्रा थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस कर रही जांच...
error: Content is protected !!