JanjgirChampa Big News : हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, चेन माउंटेन से हसदेव को छलनी कर रहे रेत माफिया, सरकारी प्रतिबन्ध के बाद भी रेत उत्खनन जारी, रेत माफिया बेलगाम, केराकछार से लगे जोगीपाली गांव में सड़क किनारे सैकड़ों हाइवा रेत का अवैध भंडारण…

जांजगीर-चाम्पा. केराकछार गांव की हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जम्मकर हो रहा है. यहां चेन माउंटेन से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, वहीं बगल के गांव जोगीपाली ( कोरबा जिला ) 2 जगह सैकड़ों हाइवा रेत को डंप किया गया है. डंप वाली दोनों जगह पर चेन माउंटेन भी लगी रहती है. इस तरह दो जिलों की सरहद का रेत माफिया, गजब तरीके से नाजायज फायदा उठा रहे हैं. केराकछार गांव में एक जगह से रेत के उत्खनन को गांव वालों ने रोका है, वहीं दूसरी जगह पर रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन बेखौफ जारी है. इस पर ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई नहीं होने से रेत माफिया मालामाल हो रहे हैं, क्योंकि रोजाना सैकड़ों हाइवा रेत की सप्लाई हो रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : कांग्रेस ने बिजली दर में वृद्धि और अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली, फिर विद्युत मण्डल के अधीक्षण यंत्री कार्यालय का घेराव किया, JE को चूड़ी भेंट की गई, CM का पुतला दहन...

आपको बता दें, 10 जून से 15 अक्टूबर तक रेत के उत्खनन पर प्रतिबन्ध लग गया है. फिर भी लगातार रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है. रेत माफिया बेलगाम हैं और हसदेव नदी को रेत उत्खनन से बड़ा नुकसान हो रहा है, वहीं शासन को भी राजस्व की हानि हो रही है और रेत माफिया लाखों की अवैध कमाई करने में लिप्त हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : 27 जनपद CEO के तबादले, पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने आदेश जारी किया...
error: Content is protected !!