JanjgirChampa Action : रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर और 4 हाइवा जब्त, भंडारित 3750 घनमीटर रेत जब्त, 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड, बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा में हुई कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह, सिलादेही और गतवा गांव में रेत का अवैध उत्खनन, परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है और 2 चेन माउंटेन, 2 लोडर, 4 हाइवा को जब्त किया गया है. यहां भंडारित 3750 घनमीटर रेत को भी जब्त किया गया और 4 लाख 91 हजार रुपये अर्थदण्ड किया गया है. बम्हनीडीह तहसीलदार शशिभूषण सोनी और नायब तहसीलदार संजय बरेठ की टीम ने कार्रवाई की है, जिसके बाद रेत माफिया में हड़कम्प है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया, स्मृति ईरानी को मिली जिम्मेदारी... अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह को भाजपा संगठन ने दी बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड के सह प्रभारी बनाए गए... पूरी सूची देखिए...

दरअसल, हसदेव नदी में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायत मिल रही थी. रेत के अवैध भंडारण के भी शिकायत थी. इस तरह बम्हनीडीह तहसीलदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़ी कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!