Janjgir Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म, उत्तरप्रदेश से आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी लवकुश गोस्वामी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है और सिटी कोतवाली पुलिस ने उसे उत्तरप्रदेश से पकड़ा है. लड़की को बहला-फुसलाकर युवक वहां ले गया था. परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था. इस दौरान जांच में पता चला कि आरोपी युवक, उत्तरप्रदेश में है, तब पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Big News : अकलतरा में जिला सहकारी बैंक की उपाध्यक्ष रजनी साहू की थार कार में बदमाशों ने की तोड़फोड़, कार हुई क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!