JanjgirChampa Big News : प्रकाश इंडस्ट्रीज में एक बार फिर हुआ हादसा, ऊंचाई से गिरकर ठेका मजदूर की हुई मौत, हादसे के बाद उठे सवाल ?

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में एक बार फिर हादसा हुआ है. ऊंचाई से गिरकर ठेका मजदूर की मौत हुई है. 9-10 फ़ीट फीट की ऊंचाई पर एंगल की कटाई करने के दौरान गिरने से मजदूर की मौत हुई है. मृतक मजदूर का नाम गोरेलाल कंवर (40 वर्ष) है, जो बाराद्वार क्षेत्र के कुम्हारीखुर्द गांव का निवासी था.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big Breaking : छग के 19 जिला शिक्षा अधिकारियों के नवंबर के वेतन पर रोक, लोक शिक्षण संचालानालय ने की कार्रवाई, ये है वजह... देखिए आदेश...

हादसे के बाद प्लांट के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था, जिसे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इस तरह हादसे से प्रकाश इंडस्ट्रीज में सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही उजागर हो गई है, क्योंकि प्लांट में पहले भी हादसे हो चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : गोपाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त, श्री दूधाधारी मठ में भी की गई गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना

Related posts:

error: Content is protected !!