Janjgir RoadBlock : बिजली की समस्या से त्रस्त ग्रामीण सड़क पर उतरे, चक्काजाम से वाहनों की लगी कतार, आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के कुटरा गांव में बिजली की समस्या से त्रस्त ग्रामीण सड़क पर उतर गए और पामगढ़-जांजगीर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों के विरोध की सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची. फिर विद्युत मंडल के अफसर पहुंचे और समस्या निराकरण का आश्वासन दिया, तब जाकर 2 घण्टे बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान सड़क की दोनों ओर मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Thief : सरपंच के घर हुई लाखों की चोरी, 85 हजार नगद और जेवरात की चोरी, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

दरअसल, कुटरा गांव में काफी दिनों से बिजली गुल, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर की समस्या बनी हुई है. ग्रामीणों ने सरपंच को अवगत कराते विद्युत मंडल को ज्ञापन सौंपा था. फिर भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने पामगढ़-जांजगीर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. अब अफसरों ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : भारत माला मार्ग पर एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, बार-बार घटनाओं के बाद भी क्यों सबक नहीं ले रहा प्रशासन ?
error: Content is protected !!