Janjgir-Sheorinarayan News : DGP अरुणदेव गौतम पहुंचे शिवरीनारायण, महानदी गंगा आरती में सपरिवार हुए शामिल…

जांजगीर-चाम्पा. छग के DGP अरुणदेव गौतम, शिवरीनारायण पहुंचे और महानदी गंगा आरती में शामिल हुए. वे परिवार के साथ पहुंचे थे और पूजा-अर्चना की. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में महानदी तट में रोज गंगा आरती होती है, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं.

 



मीडिया से बात करते DGP अरुणदेव गौतम ने कहा कि शिवरीनारायण से उनका पुराना सम्पर्क है और नगर का काफी विकास हुआ है. आज महानदी गंगा आरती में शामिल होने का अवसर हुआ, यह सुखद पल रहा है. शिवरीनारायण में एक अलग पहल शुरू की गई है, जिसके माध्यम से बड़ा संदेश दिया जा रहा है. इस मौके पर शिवरीनारायण नपं के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नपं अध्यक्ष राहुल थवाईत और अन्य पार्षदगण के साथ स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला सम्मानित...

Related posts:

error: Content is protected !!