Champa News : कोसमन्दा में नशा मुक्ति अभियान, महिला कमांडो ने रैली निकाली, कार्यक्रम में SP पहुंचे…

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव में नशाखोरी से ग्रामीण परेशान हैं. यहां अवैध शराब, गांजा, नशीली सिरप, टेबलेट सहित अन्य नशीले पदार्थ की अवैध बिक्री हो रही है. इसे देखते हुए सरपंच संजय रत्नाकर के नेतृत्व में गांव को नशा मुक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि SP विजय पांडेय थे. इससे पहले, महिला कमांडो और पुलिस ने रैली निकाली और नशाबन्दी का संदेश दिया गया. साथ ही, नशा के खिलाफ नुक्कड़ नाटक किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...

यहां सरपंच संजय रत्नाकर और ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नशा पदार्थ की अवैध तरीके से बिक्री की जा रही है. इससे छोटे छोटे बच्चे भी नशा के प्रति आकर्षित हो रहे हैं और उनकी तबियत खराब हो रही है. नशाखोरी से चोरी सहित अन्य प्रकार की घटना से ग्रामीण परेशान हैं. यहां 10 वीं और 12 वीं कक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्र छात्रों को सम्मानित किया गया.

चांपा SDOP योगिताबाली खापर्डे ने कहा कि गांव को नशा मुक्त करने के लिए SDF कमांडो का नियुक्त किया गया है. इससे शराब, गांजा, नशीली सिरप, टेबलेट बेचने वालों पर कार्रवाई की जा सकेगी. उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीणों को नुक्कड नाटक के माध्यम से समझाया गया है. इस मौके चाम्पा टीआई अशोक वैष्णव समेत स्टाफ और जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज
error: Content is protected !!