जांजगीर-चाम्पा. जिले में बीज निगम द्वारा धान के घटिया बीज सप्लाई के मामले में रायपुर से जांच के लिए टीम सिवनी गांव पहुंची. जांच टीम में जांजगीर के कृषि वैज्ञानिक और कृषि विभाग के अफसर भी शामिल रहे. जांच में खराब धान की सप्लाई की बात सामने आई है. जांच टीम द्वारा इसकी रिपोर्ट सौंपी जाएगी. मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जांच के निर्देश दिए थे. जांच में बीज निगम की लापरवाही उजागर हुई है. इसके चलते किसानों में बीज निगम के खिलाफ आक्रोश है. किसानों ने कहा है कि खराब धान का बीज देने से किसानों को चौतरफा परेशानी होती है.









