Champa Big News : नर्सरी में संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका, चाम्पा पुलिस जांच में जुटी…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के हनुमान धारा के आगे नर्सरी में संदिग्ध हालत में अज्ञात युवक की लाश मिली है. मृतक युवक के गले में गमछा बंधा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया. मृतक युवक के पहचान करने में चाम्पा पुलिस जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. शव मिलने की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

दरअसल, चाम्पा के हनुमान धारा के आगे नर्सरी में 3 से 4 दिन पुरानी एक अज्ञात युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामले में चाम्पा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!