JanjgirChampa Car Accident : अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी, बाल-बाल बचे सवार 8 लोग…

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के कुटरा गांव में अनियंत्रित होकर कार नहर में गिर गई और पलट गई. हादसे में कार सवार 8 लोगों को मामूली चोट आई है. हादसे के बाद मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



जानकारी के अनुसार, कार में 8 लोग सवार होकर बलौदाबाजार के लिमतरी गांव से जांजगीर क्षेत्र के मेहंदा गांव, शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे, जहां से वापस अपने घर लिमतरी जा रहे थे, तभी कुटरा गांव पहुंचे हुए थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर कर पलट गई है. हादसे में कार सवार 8 लोगों को मामूली चोट आई है. राहत की बात रही, बड़ा हादसा नहीं हुआ है. फिलहाल, मामले की जांच पामगढ़ पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!