जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में सड़क की लड़ाई कारगर साबित हुई है. ग्रामीणों ने आमरण अनशन और चक्काजाम किया था. इसके बाद, 4 किमी सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ 5 लाख रुपये की शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है. इस तरह बारिश खत्म होने के बाद सड़क बनेगी. फिलहाल, अभी गड्ढों की मरम्मत कराई जा रही है. आपको बता दें, डोंगाकोहरौद गांव के ग्रामीण 10 बरस से समस्या झेल रहे थे, क्योंकि 4 किमी की सड़क गड्ढों से भरे हुए हैं. इस वजह से ग्रामीणों ने 5 दिन आमरण अनशन और चक्काजाम किया था. KhabarCGNews ने प्रमुखता से इस खबर को प्रसारित किया था और ग्रामीणों की मांग को सरकार तक पहुंचाया था. अंततः, ग्रामीणों का आंदोलन रंग लाया और बरसों तक जो कामनहीं हुआ, वह ग्रामीणों के प्रदर्शन हो गया.









