Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई के दौरान 11 केवी करंट की चपेट में आकर युवक अरुण आदित्य गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक का बिलासपुर में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वाले प्रिंसिपल बसंत देवांगन के खिलाफ BNS की धारा 125 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, खरौद के रमाशंकर आदित्य ने बताया कि उसका बेटा अरुण आदित्य, स्कूल में पोताई के दौरान स्कूल के ऊपर से गुजरे 11 केवी करंट की चपेट में आ गया था, जिसे इलाज के लिए खरौद के अस्पताल लेकर गए थे. वहां गंभीर स्थिति होने पर उसके बेटे अरुण आदित्य को बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां गंभीर रूप से घायल उसके बेटे का इलाज चल रहा है. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रिंसिपल बसंत देवांगन के द्वारा बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराया जा रहा था, जिसकी वजह से घटना हुई है. फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!