Janjgir-Akaltara Accident : अकलतरा में मुर्गी से भरे पिकअप वाहन ने बाइक सवार 2 व्यक्ति को मारी ठोकर, दोनों को आई चोट, अस्पताल में इलाज जारी, जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में मुर्गी से भरे पिकअप वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 व्यक्ति को चोट आई है. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने ठोकर मारने वाले पिकअप क्रमांक CG 11 BF 7853 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड 6 निवासी सरोज कुमारी ने बताया कि उसके पति शंकर पटेल, शादी का सामान लेने अम्बेडकर चौक साइड गए थे, उसके साथ में राजकुमार पटेल भी गया हुआ था. तरौद साइड से आ रहे मुर्गी से भरे पिकअप वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. ठोकर की वजह से उसके पति शंकर पटेल और राजकुमार पटेल को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए अकलतरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!