Janjgir Big News : नवविवाहिता की मौत, नैला क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंची थी CSP, तीन माह पहले हुई थी शादी, FSLकी टीम ने भी जांच की…

जांजगीर के नैला क्षेत्र के बजरंगीपारा में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. 3 माह पहले उसकी शादी हुई थी, इसलिए मामले की गम्भीरता को देखते CSP और तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे. यहां FSL की टीम ने भी जांच की है. फिलहाल, मामले में नैला पुलिस जांच कर रही है और परिजन के बयान से नवविवाहिता ने फांसी क्यों लगाई, इसका पता चल सकेगा.

 



पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र के परसदा गांव की मीना ध्रुव की शादी, नैला के बजरंगीपारा निवासी संजय ध्रुव से 3 माह पहले हुई थी. अभी यहां घर में पारिवारिक कार्यक्रम हो रहा था. इस दौरान नवविवाहिता ने घर में फांसी लगा ली. नैला पुलिस ने मर्ग कायम किया है और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम रिपोर्ट से महिला की मौत किस तरह हुई, इसका खुलासा होगा, वहीं परिजन के बयान से मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!