Champa News : नमस्ते दिवस पर नगर पालिका ने स्वच्छता दीदियों को दी PPE किट, स्वच्छता का लिया संकल्प…

चाम्पा. नगर पालिका परिषद चांपा के द्वारा नमस्ते दिवस के अवसर पर शहर की स्वच्छता में दिन-रात योगदान देने वाली “स्वच्छता दीदियों” को सम्मानित कर PPE किट प्रदान की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों के सम्मान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को और मजबूती देना है।

 



कार्यालय सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में 77 से अधिक स्वच्छता दीदियों को ग्लव्स, मास्क, सैनिटाइजर, जूते और रेनकोट,हेलमेट युक्त PPE किट वितरित की गईं।

“स्वच्छता ही सेवा है”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि भारत के प्रधान मंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत नमस्ते हमारी संस्कृति है और स्वच्छता हमारा धर्म है। कोरोना काल में स्वच्छता दीदियों ने जिस बहादुरी से काम किया, वह सराहनीय है। PPE किट मिलने से अब वे और सुरक्षित होकर शहर को साफ रखेंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

उन्होंने बताया कि नगर पालिका स्वच्छ भारत मिशन और स्वच्छता अभियान के तहत शहर को ODF+ और गार्बेज फ्री बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। गली-मोहल्लों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सेग्रीगेशन और कचरा निस्तारण पर विशेष फोकस है। साथ सभी सभी स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ परीक्षण किया गया.

स्वच्छता दीदियों ने जताया आभार
PPE किट पाकर स्वच्छता दीदियों के चेहरे खिल उठे। एक स्वच्छता दीदी ने कहा, “पहले बिना उपकरण के काम करना पड़ता था। अब किट मिलने से हम सुरक्षित महसूस कर रही हैं। हम शहर को साफ रखने का पूरा प्रयास करेंगी।”

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

कार्यक्रम के अंत में सभी ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया और “एक ही नारा, स्वच्छ हमारा शहर हमारा”* का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत खटकर, पार्षद महेंद्र तिवारी, अशोक देवांगन, ईश्वर देवांगन, पवन साहू, पुरुषोत्तम देवांगन, भगवतींन साहू, पुष्पा सिंह सहित मोनी मिश्रा, गिरधर देवांगन, नगर पालिका के कार्य पालन अभियंता योगेश राठौर, सफाई प्रभारी संजय सहिस, शशांक ठाकुर, बृजेश शर्मा, सुमित आर्य, जय बघेल सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!