Rahod Big News : राहौद नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, नगर क्षेत्र में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित…

राहौद. नगर पंचायत राहौद की आयोजित परिषद बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा कश्यप की अध्यक्षता में नगर हित एवं स्वच्छ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आज से नगर परिषद राहौद क्षेत्र में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक (Single Use Plastic) का उपयोग, विक्रय एवं भंडारण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

परिषद ने नागरिकों, व्यापारियों एवं सभी संस्थानों से अपील की है कि वे प्लास्टिक थैलियों, प्लास्टिक कप, प्लेट, गिलास, स्ट्रॉ एवं अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग तत्काल बंद करें तथा इनके स्थान पर कपड़े, कागज अथवा अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : ट्रेलर वाहन ने अज्ञात व्यक्ति को कुचला, हादसे में व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, जांजगीर के नेशनल हाईवे का मामला, पुलिस कर रही जांच

नगर परिषद द्वारा शीघ्र ही विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग अथवा विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर परिषद राहौद ने समस्त नगरवासियों से स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त नगर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है।

error: Content is protected !!