Champa Big Fraud Arrest : शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का झांसा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 करोड़ 4 लाख की हुई ठगी, नवा रायपुर से दोनों आरोपी की हुई गिरफ्तारी, लैपटॉप, टेबलेट मोबाइल और चेकबुक जब्त…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा पुलिस ने शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 2 करोड़ 4 लाख की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी पति हरिशंकर गुप्ता और पत्नी रेखा गुप्ता को नवा रायपुर में पकड़ा, जो एफआईआर के बाद फरार थे. पुलिस ने आरोपियों से लैपटॉप, टेबलेट, मोबाइल और चेक बुक को जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, चाम्पा के हेमदत्त केशरवानी ने 24 मई 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मारुति विहार कॉलोनी निवासी हरिशंकर गुप्ता, उसकी पत्नी रेखा गुप्ता ने शेयर मार्केट में रकम दोगुना करने का झांसा दिया और वह झांसे में आकर 2 करोड़ 4 लाख रुपये आरोपियों के खाते में जमा कर दिया. फिर आरोपियों ने 39 लाख 99 हजार रुपये वापस किया और शेष रकम को देने को लेकर टालमटोल कर रहे थे. इस तरह थक-हारकर पीड़ित हेमदत्त केशरवानी ने चाम्पा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था. एफआईआर के बाद आरोपी फरार हो गए थे. अब पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

Related posts:

error: Content is protected !!