Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

सक्ती. भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण तथा जनसामान्य में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जितेश शर्मा, बाराद्वार थाना के कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया.

वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. सभी नागरिकों से भी अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

कार्यक्रम का समापन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया.

error: Content is protected !!