जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के तरौद चौक में ट्रक के कुचलने से बाइक सवार युवक मनीष मरावी की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. वहीं गंभीर रूप से घायल अन्य 2 युवकों को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है.






दरअसल, किरारी गांव के 3 युवक मनीष मरावी, सूरज यादव, दुर्गेश केंवट बाइक से जा रहे थे. इस दौरान तरौद चौक के पास पहुंचे थे कि ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचल दिया. इससे बाइक सवार युवक मनीष मरावी की मौत हो गई. अन्य 2 घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.



