Akaltara News : खोड़ के लाल ने बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान, छात्र कैलाश निर्मलकर का दिल्ली थल सैनिक शिविर के लिए चयन

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है. महाविद्यालय के प्रथम सीजी बटालियन एनसीसी कोरबा छत्तीसगढ़ के कुशल एवं होनहार छात्र सैनिक कैलाश निर्मलकर का चयन प्रतिष्ठित थल सैनिक शिविर 2026, दिल्ली के लिए हो गया है.

 



जारी हुए मानचित्र पठन परिणाम सूची में दसवें क्रम पर काबिज कैलाश निर्मलकर ने शानदार प्रदर्शन किया है. मानचित्र पठन की कठिन परीक्षा में उन्होंने कुल छप्पन दशमलव नौ अंक प्राप्त किए और अनुशंसित होकर दिल्ली शिविर के लिए अपनी जगह पक्की की.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, 'प्रकृति राखी त्योहार' में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

विशेष बात यह है कि कैलाश ने तीसरे अभ्यास में पचहत्तर में से सत्तर और चौथे अभ्यास में पचहत्तर में से पूरे पचहत्तर अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया कि परिश्रम और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है. उनका चयन उनकी विशेष परीक्षा में मिले साढ़े सड़सठ अंकों और सेवा विषय में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है.

 

एक छोटे से गांव खोड़ से निकलकर दिल्ली के राष्ट्रीय शिविर तक का यह सफर केवल एक छात्र सैनिक का चयन नहीं, बल्कि पूरे अकलतरा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों को दिया गया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी किया गया... देखिए पूरी सूची...

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, प्राचार्य, छात्र सैनिक अधिकारी एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने छात्र सैनिक कैलाश निर्मलकर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

error: Content is protected !!