Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

हिमांशु साहू, रायगढ़. प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में उपचाररत टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड खरसिया के 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फूड बास्केट वितरित किए गए। साथ ही मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

 



कलेक्टर के निर्देशन तथा सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीबी से उपचाररत मरीजों के लिए दवाओं का नियमित सेवन जितना जरूरी है, उतना ही महत्वपूर्ण पर्याप्त एवं पौष्टिक आहार लेना भी है। इसी उद्देश्य से फूड बास्केट का वितरण किया गया, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान अतिरिक्त पोषण मिल सके और वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को टीबी की दवा नियमित रूप से लेने, उपचार अवधि पूरी करने तथा पौष्टिक भोजन को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने में समाज और निजी संस्थाओं की भागीदारी के महत्व पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

निजी संस्था ने 50 मरीजों को लिया गोद

शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड, नहरपाली द्वारा प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विकासखंड खरसिया के 50 उपचाररत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें फूड बास्केट उपलब्ध कराया गया। इस पहल से मरीजों को उपचार के दौरान आवश्यक पोषण प्राप्त करने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के विकासखंड खरसिया नोडल अधिकारी डॉ.एस.के. राठिया, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी डॉ. जयकुमारी चौधरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी सुरेश कुमार गुप्ता, एसटीएस प्रमिला साहू तथा शारडा एनर्जी एंड मिनिरल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीएमओ डॉ. महेश लाल, फाइनेंस हेड सुनील कांतिकार, कोल कमर्शियल श्री वीरेंद्र कुमार साहू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स में शिक्षकों की उपलब्धता पर जोर, ड्रॉपआउट रोकने, कमजोर विद्यालयों की समीक्षा और स्मार्ट क्लास के बेहतर उपयोग के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!