Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

अकलतरा. श्री ऋषभ शिक्षण समिति बनाहिल द्वारा संचालित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के संयुक्त तत्वावधान में आज नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है.

 



महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण अनुशासन और संस्कारों से परिचित कराना है ताकि उनके महाविद्यालयीन जीवन की शुरुआत यादगार और प्रेरणादायक बन सके. इस अवसर पर छात्रों को उच्च शिक्षा और कौशल विकास के महत्व के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG News : राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा का 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रो विनय चौहान उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के प्राचार्य डॉ डी आर लहरे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त संचालक एके सोनी एवं अकलतरा के अनुविभागीय दंडाधिकारी सुमित बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे.

दीक्षारंभ समारोह के पश्चात छात्र छात्राओं के मनोरंजन हेतु हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें प्रसिद्ध हास्य कवि बंशीधर मिश्रा युवा कवि एकाग्र शर्मा, कवयित्री सोनल जैन,मयंक शर्मा एवं हीरामणि वैष्णव अपनी काव्य प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध करेंगे. कार्यक्रम की समस्त तैयारियां समिति के पदाधिकारियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!