JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन…ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार…

जांजगीर-चांपा. ग्राम पंचायत अवरीद में ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही सामुदायिक भवन की आवश्यकता अब पूरी होने जा रही है. जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने अपने विधायक निधि से सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 9 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है. विधायक ब्यास कश्यप ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया.

 



सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण होने के बाद ग्रामवासियों को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा. इससे ग्रामीणों को छोटे-बड़े आयोजनों के लिए अलग से स्थान की व्यवस्था करने की परेशानी से भी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं और सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा रहा है और ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी.

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अवरीद की सरपंच श्रीमती गीता श्याम धीवर, राकेश कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत अमोरा, अजीत बंजारे विधायक प्रतिनिधि,उत्तम बाई साहू, भूनेश्वर कश्यप, रामरतन कश्यप,अनिल कश्यप, मालती कश्यप, सुनीता बनवारी कश्यप, संपत धीवर, भगवती मोती साहू, संगीता कुम्हारे, राजकुमार धीवर, तुलसा पोतरा कश्यप,रामआसरे, गंगाराम, कासल कुमार, हरिराम, उमाशंकर, लेखराम, चंद्रकिशोर, देवधर, लारवन,किशन, लखाराम,शिव कश्यप, शंकर कश्यप,सुनील, रामगोपाल,मनीश, नारद, गोपाला, चंद्रभान, रामेश्वर, उमेश, अमरनाथ, गणेश धीवरपंचायत के पंचगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को मौत के घाट उतारा, शराब पीकर मारपीट करने से परेशान था पिता, आरोपी पिता ने थाना में सरेंडर किया...

Related posts:

error: Content is protected !!