Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

अकलतरा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. विश्वास विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे.

 



कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. विश्वकर्मा ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को विकसित करती हैं.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग अनुसूचित जाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 17 सदस्यों की सूची जारी... देखिए... किन्हें-किन्हें मिली जगह...

प्रतियोगिता में परिक्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया. कड़े मुकाबले के बाद महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में शासकीय एमएमआर पीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की टीम उपविजेता रही.

इसी प्रकार पुरुष वर्ग में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें शासकीय एमएमआर स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा ने जीत दर्ज कर विजेता का गौरव हासिल किया. वहीं शासकीय डॉ. इंद्रजीत सिंह महाविद्यालय अकलतरा की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी गई.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!