निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

चांपा. स्थानीय अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी व व्यवसायी गौरव पथ स्थित गुरुनानक रेसीडेंसी निवासी स्वर्गीय अमरनाथ अग्रवाल की धर्मपत्नी तथा स्टेशन रोड बरपाली चौक स्थित श्रृंगार सदन संजय गिफ्ट के संचालक राजकुमार पवन संजय अग्रवाल की माता श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का बुधवार 14 अक्टूबर को सुबह निवास स्थान पर निधन हो गया. वे 80 वर्ष की थी. स्वर्गीय श्रीमती अग्रवाल अपने पीछे तीन पुत्रों एवं दो पुत्रियों समेत नाती पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं. उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ही दोपहर 1:00 बजे हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्ति धाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में परिजन स्वजातीय बंधुओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे. मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र राजकुमार अग्रवाल ने दी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!