जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सायबर थाना की पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी समय जैसवार, देवराज अमकरे की गिरफ्तारी की है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. इससे पहले, पंजाब से भी एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है. बदमाशों ने रिटायर्ड कर्मचारी से मनीलांड्रिंग के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी की थी और CBI का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया था. पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, बैंक खाता जब्त किया है.








दरअसल, जांजगीर के रिटायर्ड कर्मचारी ने तुषारकर देवांगन ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि टेलीकॉम ऑथरिटी के अफसर बनकर बदमाशों ने फोन किया, फिर मनीलांड्रिंग में कैस उपयोग होने की बात कहते सीबीआई का डर दिखाया और डिजिटल अरेस्ट कर दिया. इस तरह रिटायर्ड कर्मचारी 32 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है और इस मामले में अब तक 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है.



