जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी-डिघोरा गांव के पास सड़क किनारे बिजली खम्भे से बाइक टकरा गई और बाइक में सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक युवकों के नाम लल्लू यादव और कपिल मरावी थे, जो डिघोरा गांव के रहने वाले थे. मामले की जांच पामगढ़ पुलिस कर रही है.








दरअसल, डिघोरा गांव में कार्यक्रम था. यहां से किसी काम से दोनों युवक, बाइक से बोरसी गांव जा रहे थे. इस दौरान बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकरा गई. यहां दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी.



