Janjgir-Baloda Arrest : कटरा जंगल में शिकार के लिए लगाया फंदा, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, बलौदा वन परिक्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के कटरा जंगल में जानवरों के शिकार के लिए फंदा लगाने वाले 2 आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, कटरा गांव के मुनाराम धनवार और शगुन सिंह ने वन्य जीवों का शिकार करने के लिए कटरा जंगल में फंदा लगाया था. मुखबिर की सूचना पर रेंजर आकाश गोस्वामी के साथ वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो तार के साथ फंदा बिछा हुआ मिला. इसके बाद, वन अधिनियम के तहत आरोपी मुनाराम धनवार और शगुन सिंह को गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!