Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सायबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप हैक कर 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार किया है. केरल से आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के मोबाइल, बैंक खाता को जब्त किया एवं खाता को सीज कराया गया है. आरोपी ने ठगी के कुछ रुपये खर्च किए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, नैला स्टेशन रोड निवासी राजेश कुमार थवाईत ने बताया कि उसके व्हाट्सएप में शादी का निमंत्रण कार्ड APK फाइल आया था. डाउनलोड करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया था और उसके SBI खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए थे. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, सायबर थाना पुलिस ने NCRP पोर्टल के माध्यम बैंक खाते के आधार पर 98 हजार की ठगी करने वाले आरोपी अब्दुल अजीज को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!