Raipur News : गोपाष्टमी के अवसर पर विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए राजेश्री महन्त, श्री दूधाधारी मठ में भी की गई गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना

रायपुर. गोपाष्टमी के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज विविध कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। श्री दूधाधारी मठ में भी गौ माताओं की विशेष पूजा-अर्चना की गई। यहां गौ माताओं का विधिवत पूजन, तिलक, पुष्पमाला अर्पण एवं गौ-ग्रास खिलाकर गौ सेवा की गई । उपस्थित श्रद्धालु भक्तों ने भी गौ माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गोपाष्टमी के संदर्भ में राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि – द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण चन्द्र जी ने गोपाष्टमी के दिन ही गौ चारण का कार्य प्रारंभ किया था, गौपालन के कारण ही उनका एक नाम गोपाल भी है। गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है इसलिए एक गौ माता की सेवा करने से सभी देवी देवताओं की सेवा करने का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि राजेश्री महन्त जी महाराज महावीर गौशाला मौदहा पारा रायपुर, तथा विश्व गीता गौशाला कुम्हारी सहित कैवल्य पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। यहां व्यास पीठ पर वृंदावन से पधारे हुए अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी बालक दास जी महाराज विराजित हैं। इस कार्यक्रम में संतोष शास्त्री, विनोद शास्त्री सहित पांडे परिवार के नाते रिश्तेदार काफी संख्या में उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  CG News : भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी जिलों में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, वक्ताओं की सूची जारी...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!