जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह गांव के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. अब किसानों की धान खरीदी फिर से सिवनी धान खरीदी केंद्र में होगी. पिछले चार वर्षों से बहेराडीह के किसानों को कोसमंदा धान खरीदी केंद्र में अपनी उपज बेचने जाना पड़ रहा था. इससे किसानों को परिवहन सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि चार साल पहले बहेराडीह के किसानों की धान खरीदी सिवनी केंद्र में ही होती थी, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के चलते बहेराडीह का धान खरीदी केंद्र सिवनी से हटाकर कोसमंदा कर दिया गया था. इसके बाद से ही किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए कोसमंदा जाना पड़ रहा था.









किसानों की इस समस्या के समाधान को लेकर बहेराडीह स्थित देश के पहले किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, लगातार प्रयास कर रहे थे. उन्होंने किसानों की परेशानियों को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए कलेक्टर सहित मुख्यमंत्री तक इस विषय को पहुंचाया और बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र पुनः सिवनी किए जाने की मांग उठाई.
लगातार प्रयासों के बाद अब बहेराडीह के किसानों की धान खरीदी फिर से सिवनी केंद्र में निर्धारित की गई है. इससे किसानों को पहले की तरह अपने नजदीकी खरीदी केंद्र में धान बेचने की सुविधा मिलेगी और अनावश्यक परिवहन की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है.
किसानों का कहना है कि चार साल बाद पुराना धान खरीदी केंद्र वापस मिलने से उन्हें काफी सहूलियत होगी.



