Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

सक्ती. तुर्रीधाम स्थित शिव मंदिर में इस वर्ष देव दीपावली का आयोजन 24 नवंबर को किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर परिसर को दीपों, फूलों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा. महोत्सव में श्रद्धालुओं के लिए अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 



आयोजन का मुख्य आकर्षण 5100 दीपों का दीपोत्सव रहेगा. मंदिर परिसर में 5100 दीप प्रज्ज्वलित कर वातावरण को भक्तिमय किया जाएगा. इस दौरान महादेव का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसके दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Breaking News : सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना...

शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ महादेव की महाआरती भी होगी. शाम 6 बजे बनारस की तर्ज पर विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा. दीपों, घंटियों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण शिवमय हो उठेगा. महादेव को 56 भोग प्रसाद अर्पित किया जाएगा, जिसका वितरण भी श्रद्धालुओं में किया जाएगा. उत्सव को यादगार बनाने के लिए आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन होगा. देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां भी प्रसाद की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पारा कोटमी सोनार से वायरल वीडियो पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान, कलेक्टर ने डीईओ को जांच के निर्देश दिए...

Related posts:

error: Content is protected !!