CG News : ‘भरोसे का उठाया फायदा’, छोटी बहन की सहेली के घर से 2.20 लाख के जेवरात को पार करने वाली आरोपी युवती गिरफ्तार, भेजी गई जेल

राजनांदगांव. प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.10.2026 को सुबह उसके मकान लखोली बैगापारा, राजनांदगांव स्थित घर की अलमारी में रखे पुरानी इस्तेमाली चांदी की पायल, चांदी का राजाबाड़ा पायल, सोने का लॉकेट, सोने के तीन जोड़ी टॉप्स एवं अन्य सोने-चांदी के जेवरात, कुल कीमत लगभग 2,20,000 रुपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 681/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 



सिटी कोतवाली एवं साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर मुखबिरों के माध्यम से लगातार जानकारी जुटाई गई।

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

जांच में सामने आया कि आरोपी श्रेया रानी भीमगंज, उम्र 21 वर्ष, अपनी छोटी बहन की सहेली के घर अक्सर आना-जाना करती थी। घटना दिनांक को भी वह अपनी छोटी बहन के साथ उसकी सहेली के घर गई थी। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से अपनी छोटी बहन एवं उसकी सहेली को कुछ सामान लाने के बहाने अपनी स्कूटी देकर पुराने बस स्टैंड भेज दिया।

दोनों के घर से बाहर जाने के बाद आरोपी ने घर में रखी अलमारी को निशाना बनाया और उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। इस प्रकार आरोपी ने परिचित होने का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhadih Action : खपरीडीह गांव में अवैध रेत पर की गई कार्रवाई, 1 जेसीबी लोडर, 1 हाइवा एवं 2 ट्रैक्टर जब्त

पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर श्रेया रानी भीमगंज पिता स्व. विद्याभूषण, उम्र 21 वर्ष, निवासी शंकरपुर शिवानंद चौक, ओपी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात, कीमती लगभग 2,20,000 रुपये बरामद कर जप्त किए गए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!