जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह क्षेत्र में प्रशासन ने हसदेव नदी में रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है और पुछेली गांव में 2 चेन माउंटेन को जब्त किया है, वहीं बम्हनीडीह, पिपरदा में डंप 25 हाइवा रेत को भी जब्त किया गया है. चाम्पा SDM शशि चौधरी और बम्हनीडीह तहसीलदार प्रशांत पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई कार्रवाई हुई. इस दौरान खनिज विभाग की टीम भी मौजूद थी. कार्रवाई के बाद रेत माफिया में हड़कम्प है. अफसरों ने कहा है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. आपको बता दें, 4 दिन पहले भी खपरीडीह गांव में कार्रवाई हुई थी, जहां JCB और हाइवा, 2 ट्रैक्टर रेत उत्खनन करते पकड़े गए थे.











दरअसल, हसदेव नदी में जगह-जगह रेत का अवैध उत्खनन जारी है. बम्हनीडीह क्षेत्र में रेत उत्खनन को लेकर कलेक्टर से भी शिकायत हुई थी. इसके बाद, चाम्पा SDM शशि चौधरी और बम्हनीडीह तहसीलदार प्रशांत पटेल की टीम ने खनिज विभाग के अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और पुछेली गांव में हसदेव नदी पर रेत का अवैध उत्खनन करते 2 चेन माउंटेन को पकड़ा. साथ ही, बम्हनीडीह और पिपरदा में डंप 25 हाइवा रेत को भी जब्त किया गया है.



