धारदार हथियार से युवक की हत्या का मामला, 3 आरोपी गिरफ्तार, संगीन वारदात की वजह बना अवैध संबंध, 2-3 अगस्त से लापता युवक का मिला था कंकाल

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के तरौद गांव में 2-3 अगस्त से लापता युवक का कंकाल मिला था. युवक की धारदार हथियार से हत्या कर उसकी लाश को झाड़ी में फेंक दी गई थी. मंगलवार 11 अगस्त को युवक का कंकाल, तरौद गांव के मनकेशरी मन्दिर के पीछे झाड़ी में मिली थी. मामले में 3 आरोपी सोनिया यादव, उसके पति गोलू यादव, देवर अजय यादव को गिरफ्तार किया गया है.

अकलतरा टीआई रविन्द्र अनन्त ने बताया कि 24 साल का युवक चूड़ामणि कैवर्त लापता था. पुलिस की जांच जारी थी. इस बीच पता चला कि तरौद गांव से जर्वे ( हरदी ) शादी होकर गई महिला सोनिया यादव से उसके अवैध सम्बन्ध होने की जानकारी मिली. राखी में महिला, तरौद गांव आई थी.

महिला का कॉल डिटेल से युवक से बातचीत का खुलासा हुआ, जिसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने हत्या का राज खोल दिया.

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति को अवैध संबंध की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उसके पति ने लड़के को रास्ते से हटाने की साजिश रची और युवक को महिला से फोन करके तरौद गांव में मन्दिर के पास बुलवाया. फिर धारदार हथियार से हत्या कर उसके शव को गांव के मनकेशरी मंदिर के पीछे के झाड़ी में फेंक दिया था.

खुलासे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था. वारदात की खबर के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी.
इधर, आज कंकाल का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है.
पुलिस ने मामले में संलिप्त 3 आरोपी सोनिया यादव, उसके पति गोलू यादव, देवर अजय यादव को गिरफ्तार किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!