मिट्टी का घर गिरा, मलबे में दबकर 1 शख्स की मौत, पुलिस पहुंची मौके पर

जांजगीर-चाम्पा. डभरा के वार्ड 11 में मिट्टी का घर भर-भराकर गिर गया और मलबे में दबकर 1 शख्स की मौत हो गई है. मृतक का नाम रामरतन चौहान था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
डभरा थाने के टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि घटना आज दोपहर डेढ़ बजे की है. मिट्टी के घर में रामरतन चौहान था. इस बीच मिट्टी का घर भर-भराकर गिर गया और उसमें दबकर रामरतन चौहान की मौत हो गई है.
घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!