तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत

चेन्नई. तमिलनाडु के मदुरै में आज एक बड़ा हादसा हुआ. केटी कल्लूपट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई. आगजनी की इस बड़ी घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 लोग घायल हो गए हैं.
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि रसायनों को मिलाते समय घर्षण के चलते आग लग गई, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए और फैक्ट्री की इमारत को नुकसान हुआ है. भीषण आगजनी से 5 लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने कहा कि 3 अन्य लोग सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे हैं, 3 लोग घायल हुए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!