CG Police Transfer : कमिश्नरी लागू होने से पहले राजधानी के पुलिस महकमें में तबादला.. दो SI समेत 11 पुलिसवालों की नई तैनाती, देखें लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए कमिश्नर की तैनाती से जुड़ी प्रक्रिया आज पूरी कर ली जाएगी। रायपुर का पहला पुलिस आयुक्त कौन होगा, यह भी कैबिनेट की बैठक में तय हो जाएगा। हालांकि इससे पहले रायपुर जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल सामने आया है। एसएसपी दफ्तर ने तबादले और पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है।

 



दरअसल एसएसपी लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थानों में तैनात उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है। इस आदेश से 11 पुलिस के अधिकारी कर्मचारी प्रभावित हुए है। देखें किसे मिली, किस थाने में जिम्मेदारी

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

बढ़ेगा पुलिस कमिश्नरी का दायरा!

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूरे रायपुर में RDPCS सिस्टम लागू होगा। पूरे रायपुर जिले में रायपुर डिस्ट्रिक पुलिस कमिश्नरी सिस्टम (RDPCS) लागू होगा। शहरी और ग्रामीण इलाके में 2 ज्वाइंट कमिश्नर तैनात किए जाएंगे। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार इसके लिए आज देर शाम तक नोटिफिकेशन जारी होगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

सूत्रों के अनुसार रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का नोटिफिकेशन बीते दिनों ही जारी हो गया होता। मगर ऐन वक्त पर कुछ ऐसा हुआ कि नोटिफिकेशन जारी होने से पहले उस पर ब्रेक लग गया।

error: Content is protected !!