धान फड़ में लगे जाली तार की चोरी, आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने धान फड़ में लगे जाली तार को चोरी करने वाले आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया है. मामला रसौटा गांव का है.
संस्था प्रबन्धक ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रसौटा गांव के धान फड़ में 1 क्विंटल 80 किलो जाली तार लगाया गया था. इसे अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद सन्देह के आधार पर उत्तम लहरे और उसके बेटे टाइगर लहरे से पूछताछ की तो जाली तार चोरी करने का खुलासा किया.
इसके बाद जाली तार को जब्त किया गया और आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!