नीतीश कुमार की 7वीं बार होगी ताजपोशी, आज शाम लेंगे CM की शपथ, दो विधायक बनेंगे डिप्टी सीएम

पटना. बिहार में मुख्यमंत्री पद पर एक बार फिर नीतीश कुमार की ताजपोशी होने जा रही है. नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे.
आज शाम 4 से साढ़े 4 बजे के बीच नीतीश कुमार का शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा. इससे पहले रविवार को गठबंधन दल की बैठक में सभी ने नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगाई है. राज्यपाल से मिलकर उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी पेश किया.
नीतीश कुमार के मुताबिक, वे सीएम नहीं बनना चाहते थे और वे चाहते थे कि बीजेपी से कोई सीएम बने, लेकिन सभी ने सर्वसम्मति से एक बार फिर नीतीश को ही सीएम बनाने का फैसला किया है.
हालांकि, डिप्टी सीएम पद को लेकर असमंजस अभी बरकरार है. माना जा रहा है कि बीजेपी से दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा.
तारकिशोर और रेणु देवी डिप्टी सीएम बन सकती हैं, वहीं इस बार सुशील मोदी के डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाना लगभग तय हो गया है. सुशील मोदी ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, वे निभाऊंगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!