केंद्रीय पर्यटन मंत्री करेंगे ‘प्रसाद योजना’ की शुरूआत, इस धार्मिक नगरी से होगी योजना की शुरुआत

राजनांदगांव. केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल आगामी दो मार्च को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में केन्द्र सरकार की ‘प्रसाद योजना’ की शुरूआत करेंगे.
डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में विश्व स्तरीय पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केन्द्र सरकार ने तैंतालीस करोड़ रूपये की स्वीकृति दो माह पहले दी है. इस कार्य के शुरू होने से डोंगरगढ़ को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकेगा.
यहां पर पर्यटकों के लिए ध्यान केन्द्र, ओपन थियेटर, लाइब्रेरी, प्रसाद काउंटर, कैफिटेरिया सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. वहीं, पूरे इलाके में रौशनी के लिए सोलर पावर प्लांट बनाया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!