पशुपालकों के खातों में डाली जाएगी 7.55 करोड़ की राशि,21 मार्च को CM भूपेश बघेल करेंगे गोधन न्याय योजना की दो किश्तों का भुगतान

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल 21 मार्च को गोधन न्याय योजना की 15वीं और 16वीं किश्त के रूप में कुल 7 करोड़ 55 लाख रु की राशि का अंतरण पशुपालकों के खाते में करेंगे। इसमें से 15वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 75 लाख रु और 16वीं किश्त के रूप में 3 करोड़ 80 लाख रु का भुगतान किया जाएगा। इस राशि को मिलाकर गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 21 मार्च तक भुगतान की जाने वाली राशि बढ़कर 88 करोड़ रु हो जाएगी।
गोधन न्याय योजना में अब तक पशुपालकों से 44 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की जा चुकी है। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 9 हजार 487 गौठान स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 5 हजार 586 गौठान निर्मित किए जा चुके हैं तथा 2 हजार 772 गौठान निर्माणाधीन है। पिछले माह 324 गौठान निर्मित किए गए हैं। इसी तरह गौठानों में 85 हजार 503 वर्मी टांका स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 15 मार्च तक 69 हजार 972 वर्मी टांको का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। राज्य में स्वावलंबी गौठानों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है।



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : तहसीलदार की टीम ने 15 ईंट भट्ठों से 4 लाख 40 हजार ईंट जब्त किया, शासकीय भूमि और गोठान में संचालित थे ईंट भट्ठे

error: Content is protected !!