छेड़छाड़ के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक का नाम दिलीप यादव है, जो खम्हारडीह गांव का रहने वाला है.
जैजैपुर थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि 28 जुलाई की रात पीड़िता जब शौच के लिए गई थी, तभी युवक दिलीप यादव पहुंचा और बेइज्जत करने की नीयत से पीड़िता के हाथ-मुंह को पकड़ लिया और धमकी दी, चिल्लाने पर मारकर फेंकने की बात कही.
पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया और आज आरोपी दिलीप यादव को गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस तफ़्तीश कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!