सोने-चांदी की कीमत में भारी गिरावट, इतने रुपए में मिल रहा 22 कैरेट Gold, जानिए आज का भाव…

नई दिल्ली. सोने-चांदी में लगातार जारी उतार चढ़ाव के बीच आज फिर धातुओं के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। भारतीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में 1091 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दाम में 2702 रुपए की कमी देखने को मिला है।
भारी गिरावट के बाद 24 केरेट गोल्ड का दाम 46556 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जबकि 2702 रुपए की कमी के साथ चांदी की कीमत 64025 रुपए हो गई है। बता दें कि वैश्विक बाजारों में सोने की दरों में आज 4.4 फीसद तक की गिरावट आई है। सत्र में पहले 1,684.37 डॉलर को छूने के बाद हाजिर सोना 2.3% गिरकर 1,722.06 डॉलर प्रति औंस हो गया। शुरुआती कारोबार में 7.5% की गिरावट के बाद चांदी संभली और 2.6% गिरकर 23.70 डॉलर पर थी।



इसे भी पढ़े -  Chandrapur News : किरारी गांव में विधानसभा स्तरीय 'आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान' कार्यक्रम आयोजित, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला संयोजक सहित अन्य भाजपा नेता रहे मौजूद

error: Content is protected !!