आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के इस इलाके में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

रायपुर. प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक निम्नदाब का क्षेत्र पश्चिम मध्यप्रदेश के मध्य भाग और उससे लगे पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है। वहीं, एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व अरब सागर से ओड़िशा होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित है। इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश होने की संभावना है।

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!