अक्षय कुमार की वजह से कैटरीना कैफ और विकी कौशल नहीं कर पा रहे हैं शादी !

अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलो पर आज भी राज करने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ है, आपको बता दें कि कैटरीना दिखने काफी खूबसूरत है, इन दिनों इनके संबंध में ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनने के पश्‍चात आप लोग भी सोच में पड़ जायेगें। क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार की वजह से ही कैटरीना कैफ और विकी कौशल शादी नही कर पा रहे है. वजह जानकर आप लोग भी सकते में आ जायेगें।दरअसल इस बात में तो कोई दो राय नही है कि इन दिनों कैटरीना कैफ और विकी कौशल के अफेयर को लेकर काफी खबरे चर्चा में रही है। मीडिया रिपोट्स की माने तो जल्द ही कटरीना और विकी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इस बीच दोनों की ही ओर से इस खबर का कोई खंडन नहीं आया। वहीं ई-टाइम्स के रिपोर्ट्स की माने तो कैटरीना और विकी राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से सिर्फ 30 मिनट की दूरी पर स्थित सवाई माधोपुर के एक रिसॉर्ट सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधेंगे। और शादी की डेट दिसंबर के पहले हफ्ते की निकली है। हालांकि कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैन इस बात से बहुत ज्यादा परेशान है कि दोनों अपनी शादी को लेकर ऑफिशियल तौर पर कुछ ऐलान क्यों नहीं कर रहे। ई-टाइम्स की रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि अपनी फिल्म सूर्यवंशी के को-एक्टर अक्षय कुमार की वजह से कैटरीना कैफ शादी की घोषणा नहीं कर रही हैं।
आपकी जानकारी के लिये बता दें कि कटरीना कैफ अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी में लीड रोल में हैं। फिल्म लॉकडाउन की वजह से काफी समय से अटकी हुई थी। अब मेकर्स जबरदस्त तरीके से फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार भी इसमें अपनी पूरा सहयोग दे रहे हैं।
ऐसे में मेकर्स को डर था कि अगर फिल्म की हिरोइन कैटरीना अपनी शादी का ऐलान करतीं तो फोकस फिल्म से शिफ्ट होकर कैटरीना और विकी पर चला जाता। ऐसा जोखिम उठाने के मूड में अक्षय कुमार कतई नहीं थे।इस बीच, विक्की के पिता शाम कौशल ने इस मुद्दे पर पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। ये खबर सुनने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है पर वो किसी को कोई जवाब नहीं दे रहे। साथ ही कैटरीना कैफ सिर्फ खास लोगों के ही फोन कॉल रिसीव कर रहीं हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!