छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर : CRPF के जवान ने साथी जवानों पर की फायरिंग, 4 जवानों की मौत, अन्य 3 घायल

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में CRPF जवान ने साथी जवानों पर ही गोली चला दी। वारदात में मौके पर तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 4 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में घायल एक अन्य जवान की भी मौत हो गई.
इनमें से 1 जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ​ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
वारदात में कई जवान घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय तीन जवानों की सांस थम गई। 4 अन्य घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम इलाज के लिए भेजा गया है। 4 में से एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई थी, उसने भी दम तोड़ दिया है. घायल 3 जवानों का इलाज चल रहा है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : पटाखा फोड़ने से मना करने पर फिर विवाद, चली चाकू, रॉड और डंडे से हमला, शिक्षक और उनके शिक्षक भाई पर चाकू से हमला, पिता और बहन पर रॉड और डंडे से किया वार...

error: Content is protected !!