कबाड़ से लड़के ने बना डाला Iron Man का सूट, अब आनंद महिंद्रा ने पूरा किया अपना ये वादा… जानिए…

नई दिल्ली. मणिपुर के एक लड़के ने कबाड़ से ‘आयरन मैन सूट’ बनाकर दिखाया। प्रेम के इस हुनर को देख महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा खासे प्रभावित हुए। अब उन्होंने प्रेम और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च उठाने के अपने वादे को पूरा किया है। खुद आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने इम्फाल के रहने वाले प्रेम नाम के एक किशोर का वीडियो शेयर किया था, जिसमें प्रेम स्क्रैप से बना ‘आयरन मैन सूट’ पहने हुए नजर आया था। दिलचस्प बात ये थी कि प्रेम ने खुद इस सूट को कबाड़ से तैयार किया था।प्रेम के टैलेंट को देखकर आनंद महिंद्रा ने उसकी तारीफ करते हुए कई ट्वीट्स किए और वादा किया कि महिंद्रा फाउंडेशन प्रेम और उनके भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्च वहन करेगा। अपनी बात पर खरा उतरते हुए उद्योगपति महिंद्रा ने बीते दिन एक ट्वीट में खुलासा किया कि प्रेम इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने हैदराबाद के महिंद्रा विश्वविद्यालय पहुंच गया है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!